वेस्टइंडीज ने शुक्रवार (31 मई) को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 35 रन से हराकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। पहले बल्लेबाजा करते हुए कैरेबियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन का विशाल स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज को इस स्कोर तक पहुंचाने में निकोलस पूरन ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

पूरन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर बिल्कुल भी तरस नहीं खाया और पहली ही गेंद से छक्के लगाने शुरू कर दिए। आउट होने से पहले पूरन ने सिर्फ 25 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 75 रनों की तूफानी पारी खेल डाली। पूरन ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और विरोधी टीमों को ये बता दिया कि वो इस टी-20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पूरन की आतिशी बल्लेबाजी का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

पूरन के अलावा वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 25 गेंदों में 52 रन और शेरफेन रदरफोर्ट ने भी 18 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने 2 विकेट, टिम डेविड और एश्टन एगर ने 1-1 विकेट लिया। इस पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम निर्धारित 20 ओवोरं में 7 विकेट गंवाकर 222 रन ही बना सकी और वेस्टइंडीज ने ये मैच 35 रन से जीत लिया।

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया इस मैच में भी सिर्फ 9 खिलाड़ियों के साथ खेलने उतरा था क्योंकि उनके कुछ खिलाड़ी अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिश ने 30 गेंदों में 55 रन और नैथन एलिस ने 22 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। इस मैच में ओपनिंग के लिए डेविड वॉर्नर के साथ एश्टन एगर आए और उन्होंने 28 रन बनाए। उनके अलावा टिम डेविड (25), मैथ्यू वेड (25) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेली, लेकिन ये पारियां ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुईं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार