आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World कप 2024) के 22वें मैच में पाकिस्तान ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कनाडा को 7 विकेट से हरा दिया। ये पाकिस्तान की इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। इससे पहले उन्होंने दो मैच खेले थे और दोनों में उन्हें हार मिली थी। कनाडा के खिलाफ जीत से पाकिस्तान की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार है। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 106 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 54(44) रन सलामी बल्लेबाज एरोन जॉनसन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। कलीम सना ने 14 गेंद में एक छक्के की मदद से 13* रन और कप्तान साद बिन जफर ने 21 गेंद का सामना करते हुए 10 रन का योगदान दिया। मोहम्मद आमिर और हारिस रउफ ने पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपनी झोली में डालें। नसीम शाह और शाहीन अफरीदी के खाते में एक-एक विकेट गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने मैच को 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर और 107 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद रिजवान ने बनाये। उन्होंने 53 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 52 गेंद में अर्धशतक जड़ा। कप्तान बाबर ने 33 गेंद में एक छक्के और एक चौके की मदद से 33 रन की पारी खेली। रिजवान और बाबर ने दूसरे विकेट के लिए 63 (62) रन जोड़े। कनाडा की तरफ से 2 विकेट डिलन हेइलिगर और जेरेमी गॉर्डन को एक विकेट मिला। 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर। 

Also Read: Live Score

कनाडा की की प्लेइंग इलेवन: एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेइलिगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार