T20 World Cup Flashback, India vs Australia 2016 - वर्ल्ड कप की बेहतरीन पारियों की बात करें और उसमें विराट कोहली का नाम ना हो तो वो लिस्ट पूरी नहीं होती। साल 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था जब कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन गेंदबाजी क्रम के खिलाफ 82 रनों की नाबाद धमाकेदार पारी खेली थी।

Advertisement

इस मैच में भारतीय पारी का 19वां ओवर क्रिकेट फैंस के लिए बेहद यादगार रहा और कोहली ने इस ओवर में नाथन कूल्टर नाइल के खिलाफ 4 चौके लगाने का कारनामा किया था और ऑस्ट्रेलिया के 160 रनों के लक्ष्य को भारत बेहद आसानी से पहुंचा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम के लिए एरॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन तथा उस्मान ख्वाजा ने 26 रनों की पारी खेली थी।

भारत के 3 विकेट 49 रन पर ही गिर गए थे। उसके बाद कोहली ने पहले युवराज सिंह(21) और उसके बाद टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी(18*) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।

यह जीत भारत के लिए इसलिए भी अहम और यादगार रही क्योंकि भारत ने कंगारुओं के खिलाफ इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में जगह मिली।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार