साउथ अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर का कहना है कि यूएई में आईपीएल के खत्म होने के बाद पिच खराब हो जाएगी जिस कारण टी20 विश्वकप में कम स्कोर बनेंगे। आईपीएल के शेष मुकाबले 19 सितंबर से यूएई में होंगे जिसका फाइनल 15 अक्टूबर को होगा जबकि टी20 विश्वकप 17 अक्टूबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगा।

Advertisement

बाउचर ने क्रिकइंफो से कहा, "वे यूएई में आईपीएल खेलेंगे। वहां बहुत सारे ग्राउंड नहीं है और विकेट खराब हो जाएंगे जिस कारण यहां कम स्कोर बनेंगे।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "यहां बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा विशेष रुप से अंत में, जैसा हमने वेस्टइंडीज में देखा है। हमें आईपीएल देखकर अंदाजा लगेगा कि क्या स्कोर होने वाला है। इसके बाद हम आकलन कर सकेंगे कि विश्वकप में विकेट कैसा रहने वाला है। मुझे संदेह है कि स्पिनर बड़ी भूमिका निभाएंगे।"

बाउचर ने कहा, "हम यूएई में उसी वातावरण में खेलेंगे जैसा वेस्टइंडीज में है। आईपीएल के बाद पिच सूख जाएगी। यह वैसा नहीं रहेगा जैसा हमें साउथ अफ्रीका में मिलता है जहां आप 180 से 200 रन तक बना सकते हैं।" साउथ अफ्रीका ने हाल ही में पांच मैचों की टी20 सीरीज में विंडीज को 3-2 से हराया था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार