27 जून। डबलिन (CRICKETNMORE) आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले अपने तैयारियों के मद्देनजर भारत की टीम आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज डबलिन के मैदान  पर खेलने उतरेगी।  दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

Advertisement

वर्तमान भारतीय टीम को अगर देखा जाए तो  ये  हर तरह से परिपूर्ण  नजर आती  है मगर भारत के खिलाड़ी  किसी भी हाल में आयरलैंड को हल्के में आंकने की कोशिश नहीं करेंगे क्योंकि आयरलैंड की टीम टी-20  क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में किसी भी समय मैच का पासा पलट मैच को अपने पक्ष में कर सकती है।

 
Advertisement

दूसरी तरफ  भारतीय टीम के ख़िलाड़ी अभी अभी समापन हुए आईपीएल में खेल के आ रहे  है जहाँ  इन सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

अगर आज के मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड  का  वातावरण भारत से काफी अलग है ऐसे में भारतीय टीम खुद को जल्द से जल्द वहाँ के हालत में ढालने  की कोशिश करेगी क्योंकि भारतीय टीम को इंग्लैंड की सरजमीं पर एक लम्बा वक़्त गुज़ारना है।  

मौसम विशेषज्ञों  के अनुसार आज डबलिन में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और मैदान में धूप खिला खिला होगा। आज मैच में बारिश आने की संभावना ना के बराबर है जो की क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ख़ुशी की बात होगी। शाम के वक़्त से ओस की बूंदे  मैदान पर आ सकती है लेकिन वो पिच और मैदान को ज्यादा नुकसान नहीं देगी।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार