कोलंबो, 18 जुलाई (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के लेफ्ट आर्म स्पिनर तबरेज शमसी फिर से टीम के साथ जुड़ गए हैं। वह पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौट गए थे। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, शमसी शुक्रवार से मेजबान श्रीलंका के खिलाफ यहां शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार गेंदबाजी की थी। 

Advertisement

उन्होंने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में एक विकेट हासिल किया था। हालांकि साउथ अफ्रीका को इस मैच में 278 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

Advertisement

साउथ अफ्रीका के दूसरे स्पिनर केशव महाराज ने कहा, "शमसी हमेशा टीम का एक हिस्सा रहा है। उनके परिवार में कुछ हो गया था। लेकिन अब वह टीम के साथ जुड़ गए हैं और अगले मैच के लिए तैयार हैं।" 

28 साल के शमसी ने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक दो टेस्ट, सात वनडे और पांच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार