Taliban bans IPL 2021: अफगानिस्तान में तालिबान युग की वापसी से वहां के लोग पहले ही दुखी थे लेकिन अब अपने एक अन्य फैसले से तालिबान ने अफगानी लोगों के जख्म पर और नमक छिड़क दिया है। तालिबान ने अफगानिस्तान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Advertisement

तालिबान ने चेतावनी दी है कि अफगान मीडिया आउटलेट्स को इंडियन क्रिकेट लीग का प्रसारण नहीं करना चाहिए क्योंकि उसमें लड़कियां नाचती हैं और स्टेडियमों में महिला दर्शक भी मौजूद रहती हैं। तालिबान का यह फैसला निश्चित तौर पर अफगानी क्रिकेट फैंस के लिए धक्का होगा।

Advertisement

अफगानिस्तान से राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीबुर रहमान आईपीएल में खेलते हैं। तीनों ही खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले तालिबान ने महिलाओं के खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। तालिबान का मानना है कि किक्रेट समेत तमाम खेल गतिविधियां सिर्फ महिलाओं के शरीर की नुमाइश ही करती हैं।

तालिबान ने कहा था, 'अफगान महिलाएं क्रिकेट समेत किसी भी खेल में हिस्सा नहीं ले सकतीं हैं। खेल गतिविधियां केवल उनके शरीर की नुमाइश करेंगी।' यह सूचना तालिबान के एक प्रवक्ता की ओर से जारी रिपोर्ट में कही गई थी। तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के उप प्रमुख अहमदुल्ला वसीक के बयान ने भी इस मामले को और गरमाया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार