सिल्हट, 3 मार्च | अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल 7000 वनडे रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं। नौ महीने के अंतराल के बाद अपना पहला वनडे मुकाबला खेल रहे तमीम ने मंगलवार को जिम्बाब्वे के साथ खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में 158 रनों की पारी खेली।

Advertisement

तमीम ने 2019 के मध्य में क्रिकेट से ब्रेक लिया था। तमीम ने वनडे क्रिकेट के साथ-साथ फार्म में वापसी करते हुए 136 गेंदों का सामना किया और अपनी बेहतरीन पारी में 20 चौके तथा तीन छक्के लगाए।

Advertisement

तमीम ने बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक वनडे शतक लगाए हैं लेकिन जुलाई 2018 के बाद से उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकल सका था।

तमीम ने हालांकि 2020 में टी-20 मैच खेले थे। तमीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी में 39 और 65 रनों की पारियां खेली थीं।

इसके बाद तमीम ने प्रथम श्रेणी मैच में 334 रनों की पारी खेली थी। यह इस फारमेट में किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज का श्रेष्ठ स्कोर है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार