India vs West Indies 2nd T20I Stats Review: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (9 अक्टूबर) को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। जिसमें संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

यह टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है।  इससे पहले 2023 में सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने 259 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

तिलक का कमाल

तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में नाबाद 44 रन की तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। पुरुषों के टी-20 इतिहास में केवल एक ही बल्लेबाज़ ने 40 से ज़्यादा के औसत और 140 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 5000 से ज़्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में अब 41.57 की औसत और 145.36 की स्ट्राईक रेट से 5031 रन हो गए हैं।

कोहली को छोड़ा पीछे

तिलक बतौर भारतीय सबसे तेज 5000 टी-20 रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 166 पारियों में यह मुकाम हासिल कर विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 167 पारी खेली थी। 

बतौर भारतीय सबसे तेज 5000 टी-20 रन

143 पारी- केएल राहुल

145 पारी- ऋतुराज गायकवाड़

154 पारी- शुभमन गिल

165 पारी- अभिषेक शर्मा

166 पारी- तिलक वर्मा

167 पारी- विराट कोहली

शाई का रिकॉर्ड शतक

शाई होप ने अपना शतक 45 गेंदों में पूरा किया, जो वेस्टइंडीज के लिए पुरुषों के टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक है। जॉनसन चार्ल्स ने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 39 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाया था। इस लिस्ट में होप ने क्रिस गेल (47 गेंद) को पीछे छोड़ा। 

होप का इस फॉर्मेट में यह दूसरा शतक है। वह वेस्टइंडीज के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके अलावा गेल और एविन लुईस ने भी 2-2 टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं। 

रदरफोर्ड ने रचा इतिहास
शेरफेन रदरफोर्ड ने अब टी-20 इंटरनेशनल में लगातार तीन बार 50 से ज़्यादा रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज़ के लिए यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे अच्छा रिकॉर्ड है, जो क्रिस गेल (जनवरी 2015 - मार्च 2016), एविन लुईस (जुलाई 2017 - मई 2018) और निकोलस पूरन (फरवरी 2022) के बराबर है, और वो सिर्फ गेल के 2012 में बनाए गए चार ऐसे स्कोर से पीछे हैं।

रुका अय्यर की कप्तानी में विजयी रथ

कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की लगातार 10 मैच जीतने की स्ट्रीक खत्म हो गई। यह किसी भारतीय कप्तान की दूसरी सबसे लंबी जीत की स्ट्रीक है। उनसे आगे रोहित हैं, जिन्होंने नवंबर 2019 से जुलाई 2022 के बीच लगातार 14 मैच जीते थे। 

अय्यर का अनचाहा रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर टी20 इतिहास में 240+ रन बनाने के बावजूद लक्ष्य का बचाव करते हुए 3 मैच हारने वाले इकलौते कप्तान बने हैं। इससे पहले आईपीएल में उनकी कप्तानी में टीम दो बार 240 से ज्यादा के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाई है। 

अभिषेक का अनोखा रिकॉर्ड

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 20 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने पहले ओवर में एक छक्का जड़ा। इसके साथ ही अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (पूर्ण सदस्य देश) बन गए हैं। अभिषेक के अब इस फॉर्मेट में पहले ओवर में 14 छक्के हो गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने पॉल स्टर्लिंग और एविन लुईस को पीछे छोड़ा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार