बांग्लादेश क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे ओपनर तमील इकबाल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल 2025) में अपने बल्ले से लाइमलाइट लूट ली। इकबाल की कप्तान पारी के चलते फॉर्च्यून बारिशल ने सोमवार, 6 जनवरी को सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024-25 के 10वें मैच में दरबार राजशाही को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

169 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए बारिशल की ओर से कप्तान तमीम ने 48 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए। ये तमीम की पारी का ही असर था जिससे उनकी टीम ने 17.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। तमीम को उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Advertisement

तमीम इकबाल बांग्लादेश ने 2023 से बांग्लादेश के लिए नहीं खेला है, लेकिन इसके बावजूद वो देश के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। अपनी 86 रनों की पारी के दौरान तमीम ने एक से बढकर एक बढ़िया शॉट्स खेले लेकिन पारी के पांचवें ओवर में तमीम इकबाल ने पांच गेंदों पर चार चौके लगाकर फैंस कोे अपना दीवाना ही बना लिया।

इन चार में से तीन चौके तो लगातार तीन गेंदों पर थे। इनमें से पहला चौका ऊपर की तरफ एक शानदार कवर ड्राइव था और अगली गेंद पर गेंदबाज़ के शॉर्ट गेंद डालने पर तमीम ने पॉइंट के ऊपर से एक और चौका लगा दिया। इसके बाद अगला चौका पूरी टाइमिंग से भरपूर था। तमीम ने बैकफुट से कवर के ऊपर से एक खूबसूरत चौका लगाया। उनके इन चौकों का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार