Tammy Beaumont Retirement: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच उनके शानदार करियर का आखिरी मुकाबला होगा। 

Advertisement

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की 35 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने बुधवार (8 जुलाई) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। भारत के खिलाफ 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेले जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।

Advertisement

टैमी ब्यूमोंट ने साल 2009 में इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब 17 साल तक इंग्लैंड की जर्सी पहनने वाली इस दिग्गज बल्लेबाज ने तीनों फॉर्मेट में अपनी अलग पहचान बनाई। टैमी ब्यूमोंट का नाम इंग्लैंड की महान महिला बल्लेबाजों में लिया जाता है। वह इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 शतक लगाने वाली खिलाड़ी हैं। उनके नाम 4500 से ज्यादा ODI रन दर्ज हैं।

इसके अलावा उन्होंने 109 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 1975 रन बनाए हैं, जबकि 11 टेस्ट मैचों में 612 रन अपने नाम किए हैं। वह इंग्लैंड की उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने का कारनामा किया है। पूर्व कप्तान हीथर नाइट के अलावा यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह दूसरी इंग्लिश महिला बल्लेबाज हैं।

टैमी ब्यूमोंट के करियर का सबसे यादगार पल 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप रहा। घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम योगदान दिया था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 9 पारियों में 45.56 की औसत से 410 रन बनाए थे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी रही थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी ब्यूमोंट क्रिकेट से पूरी तरह दूर नहीं होंगी। उन्होंने साफ किया है कि वह घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार