India vs Bangladesh 3rd T20I: भारतीय टीम ने शनिवार (12 अक्टूबर) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशऩल में बांग्लादेश को 133 रन से हरा दिया। इसके साथ ही  ही भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने संजू सैमसन (111) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (75) की तूफानी पारियों के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। जो किसी पूर्ण सदस्य देश द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 

Advertisement

इसके जवाब में बांग्लादेश टीम 7 विकेट गवाकर 164 रन ही बना पाई, जिसमें तौहीद हृदोय ने नाबाद 63 रन औऱ लिटन दास ने 42 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कुछ अनोखे रिकॉर्ड बना दिए।

Advertisement

टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पुरुष टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनाने के मामले में भारतीय टीम पहले नंबर पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने 37वीं बार इस फॉर्मेट में 200 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।  36 बार के साथ समरसेट की टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, वहीं  35 बार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर है। 

ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम

भारत का साल 2024 में यह 21वां मुकाबला है जिसमें जीत हासिल की है। भारतीय टीम दुनिया की पहली टीम बनी है, जिसने दो बार साल में 20 या उससे ज्यादा मुकाबलो में जीत हासिल की है। इससे पहले भारतीय टीम न साल 2023 में 28 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले थे।

Advertisement

बेस्ट जीत प्रतिशत

साल 2024 में भारत का जीत प्रतिशत 95.45 रहा है, जो एक साल में किसी टीम द्वारा बेस्ट प्रदर्शन है, जब कम से कम 12 मुकाबले खेले गए हों।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार