Team India Record: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने बीते रविवार, 01 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 19.2 ओवर में 196 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से मात दी। गौर करें कि इसी के साथ टीम इंडिया ने अपना सेमीफाइनल का टिकट भी प्राप्त किया और एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपने नाम भी दर्ज करा लिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि टीम इंडिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। इसी के साथ अब वो पाकिस्तान और इंग्लैंड के साथ सयुंक्त रूप से सर्वाधिक बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है। बता दें कि पाकिस्तान और इंग्लैंड ने भी टी20 वर्ल्ड कप में छह-छह बार सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमें

  • पाकिस्तान - 6 बार  (2007, 2009, 2010, 2012, 2021, 2022)
  • भारत - 6 बार (2007, 2014, 2016, 2022, 2024, 2026)
  • इंग्लैंड - 6 बार (2010, 2016, 2021, 2022, 2024, 2026)

गौर करें कि टीम इंडिया ने साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड 196 रनों का लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने कभी भी रन चेज़ करते हुए इतने रन नहीं बनाए थे। खास बात ये है कि जो लक्ष्य भारत ने हासिल किया वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रन चेज़ करते हुए तीसरा सर्वाधिक स्कोर भी है।

टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज़ करते हुए सर्वाधिक स्कोर

  • इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (वानखेड़े 2016) - 230 रन
  • साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (वांडरर्स 2007) - 206 रन
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स 2026) - 196 रन
  • यूएसए बनाम कनाडा (डलास 2024) - 195 रन
  • वेस्टइंडीज बनाम भारत (वानखेड़े 2016) - 193 रन

ऐसा रहा मैच का हाल: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया ये मुकाबले एक वर्चुअल क्वार्टर फाइनल था जिसमें टीम इंडिया के कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 196 रनों का टारगेट सेट किया जिसके दौरान रॉस्टन चेज़ ने 25 गेंदों पर 40 रन, जेसन होल्डर ने 22 गेंदों पर नाबाद 37 रन और रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके बाद मैदान पर संजू सैमसन का तूफान देखने को मिला जिन्होंने भारतीय इनिंग की पहली ही गेंद से एक छोर संभालकर 50 गेदों पर 12 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर ही टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में 196 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत प्राप्त की। इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार