भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को होने वाले एशिया कप मुकाबले का इंतज़ार बेसब्री से किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का शेड्यूल देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले भी हो सकते हैं। ऐसे में फैंस का मनोरंजन डबल नहीं बल्कि ट्रिपल भी हो सकता है। पिछली बार ये दोनों टीमें यूएई में ही टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भिड़ीं थी जहां भारत को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम का मकसद सिर्फ ये टूर्नामेंट जितना ही नहीं होगा बल्कि वो पाकिस्तान से अपनी हार का बदला लेने के लिए भी बेताब होंगे। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये बहुत जरूरी होगा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ अपनी ताकतवर प्लेइंग इलेवन के साथ उतरें। अब आपके मन में भी सवाल होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है।

Advertisement

तो चलिए आपको बताते हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए किन 11 खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकती है। अगर टूर्नामेंट के पहले मुकाबले तक सभी खिलाड़ी फिट रहते हैं तो इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम रोहित शर्मा और केएल राहुल के साथ ओपनिंग करेगी और नंबर तीन पर आपको हमेशा की तरह विराट कोहली दिखेंगे।

नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव और उनके बाद 5 और 6 पर ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या में से कोई भी आ सकता है। इसके बाद एशिया कप स्कवॉड को देखने के बाद आप कहेंगे कि नंबर सात पर रविंद्र जडेजा को ही खिलाया जाना चाहिए क्योंकि इस नंबर पर उनका कोई मुकाबला ही नहीं है। इसके बाद रविचंद्नन अश्विन जो आपको स्पिन डिपार्टमेंट में एक अटैकिंग ऑप्शन तो देते ही हैं साथ ही में बल्लेबाज़ी से भी योगदान दे सकते हैं।

आखिरी तीन गेंदबाज़ों में आपके पास युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। अगर इस प्लेइंग इलेवन को देखा जाए तो इसमें भारत के पास 6 गेंदबाज़ी के ऑप्शन हैं और अगर भारत अश्विन की जगह दीपक हुडा को मौका देता है तो ये भी एक बुरा विकल्प नहीं होगा, इससे भारत की बल्लेबाज़ी तो मज़बूत होगी ही साथ ही में भारत को हुडा से ऑफ स्पिन के दो तीन ओवर भी मिल सकते हैं। अगर भारत इस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरता है तो पाकिस्तान की राह बहुत मुश्किल होने वाली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार