न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लखनऊ में खेले गए दूसरे टी-20 मैच को भारत ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है और अब सीरीज का नतीजा आखिरी मैच पर निर्भर करेगा। इस मैच की बात करें तो इस रोमांचक मैच में न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 99 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 100 रनों का लक्ष्य दिया।

Advertisement

ऐसा लग रहा था कि भारत इस लक्ष्य को हासिल कर लेगा लेकिन कीवी स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए ये 100 रन बनाना भी मुस्किल कर दिया और मैच आखिरी ओवर में चला गया। हालांकि, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने संयम दिखाते हुए टीम को आखिरी ओवर में 6 विकेट से जीत दिला दी। ये मैच लखनऊ में था और इसे देखने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्टेडियम में पहुंचे थे। 

Advertisement

उन्होंने पूरा मैच देखा और मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया को जीत की बधाई भी दी। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि वो भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या को जीत की बधाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

वहीं, अगर इस सीरीज की बात करें तो दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाज़ों ने फैंस को निराश किया है बेशक दोनों मुकाबलों में पिच बल्लेबाज़ों के माकूल ना रही हो लेकिन बल्लेबाज़ों ने जिस तरह से अपने विकेट गंवाए हैं वो सचमुच हार्दिक एंड कंपनी के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में अगर भारत को सीरीज जीतनी है तो उन्हें आखिरी मुकाबले में गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी दमखम दिखाना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार