भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। उन्होंने टीम इंडिया की पहली इनिंग में जीरो और दूसरी इनिंग में सिर्फ 12 रन बनाए थे। हालांकि इसके बावजूद मैनेजमेंट उन्हें बैक करने की तरफ देख रही है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने खुद ये साफ कर दिया है।

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जाना है जिससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने केएल राहुल की फॉर्म पर अपना मत रखा। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले, सोशल मीडिया रत्ती भर भी मायने नहीं रखता। सोशल मीडिया के जरिए या एक्सपर्ट्स की राय के जरिए प्लेइंग इलेवन का चुनाव नहीं किया जाता। टीम प्रबंधन क्या सोचता है, लीडरशिप ग्रुप क्या सोचता है, यह बहुत महत्वपूर्ण है।'

Advertisement

वो आगे बोले, 'मुझे लगता है कि केएल राहुल ने अच्छी बैटिंग की है। उन्होंने कानपुर में एक अच्छी पारी खेली थी। वहां एक मुश्किल पिच था और उन्होंने प्लान के अनुसार खेला था। वो बड़े स्कोर बनाना चाहते हैं, उनमें ऐसा करने की क्षमता है। यही वजह है टीम मैनेजमेंट उनका समर्थन कर रहा है।'

गौरतलब है कि हेड कोच गौतम गंभीर ने ये भी साफ कर दिया है कि विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत जो कि पिछले टेस्ट मैच के दौरान घुटन पर बॉल लगने के कारण चोटिल हो गए थे वो अब पूरी तरह फिट हैं और पुणे टेस्ट में विकेटकीपिंग करते नज़र आएंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि मौजूदा समय में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन डिसाइड नहीं हुई है और वो मुकाबले के दिन ही ये फैसला लेंगे कि टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि टीम इंडिया की इलेवन में कुछ बदलाव होते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार