हैदराबाद, 27 जून)| भारत के तेलंगाना प्रांत की क्रिकेट खिलाड़ी सिंधुजा रेड्डी को अमेरिका की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। नालगोंडा ने अमंगल गांव की रहने वाली रेड्डी अगस्त में स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले टी-20 विश्व कप क्वालीफायर में अमेरिकी टीम से खेलेंगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज रेड्डी हैदराबाद के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल चुकी हैं। उम्मीद है कि वह 2020 में होने वाले विश्व कप में टीम का हिस्सा होंगी।

Advertisement

 PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

रेड्डी ने अपनी स्कूली शिक्षा हैदराबाद से ही पूरी की है। वह हैदराबाद की अंडर-19 टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। अमेरिका जाने से पहले उन्होंने बी.टेक और एमबीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनकी शादी सिद्धार्थ रेड्डी से हुई। सलामी बल्लेबाज रेड्डी ने क्रिकेट को लगभग छोड़ ही दिया था, लेकिन इसी बीच उन्हें यह नया मौका मिला है अपने क्रिकेट करियर को नई दिशा देने का।

Advertisement

 PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

अमेरिकी टीम में चुने जाने पर रेड्डी के माता-पिता बेहद खुश हैं। उनके पिता स्परधर रेड्डी कहते हैं कि बचपन से ही उनका रुझान क्रिकेट की ओर रहा और उन्होंने अपनी स्कूल टीम के लिए क्रिकेट खेली है। उनकी मां लक्ष्मी रेड्डी ने कहा कि शादी के बाद भी उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा और इस मुकाम तक पहुंची।  PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार