India vs South Africa Test Match: दिवाली के आसपास दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई बड़ा फैसला ले सकता है। नवंबर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला अब दिल्ली की बजाय कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए यह बदलाव किया जा सकता है।

Advertisement

भारत नवंबर में साउथ अफ्रीका की दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ की मेज़बानी करेगा, जो 14 से 26 नवंबर के बीच खेली जाएगी। पहले टेस्ट की मेज़बानी दिल्ली को दी गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर कोलकाता कर दिया जा सकता है। हर साल दिवाली के समय दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। ऐसे में खिलाड़ियों की सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है। इसी वजह से बीसीसीआई इस मैच को कोलकाता शिफ्ट करने का फैसला ले सकता है। पहला टेस्ट अब दिल्ली की बजाय 14 से 18 नवंबर तक ईडन गार्डन्स में खेला जा सकता है।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि यह फैसला खिलाड़ियों की भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। रोटेशन पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई दिल्ली को और मैच दे सकता है। दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 10 से 14 अक्टूबर के बीच दूसरा टेस्ट होस्ट कर सकता है। ये मैच कोलकाता में खेला जाना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि 2017 में भी दिल्ली टेस्ट के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मास्क पहनकर खेला था और प्रदूषण को लेकर शिकायतें की थीं। कई मेडिकल एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि इस मौसम में बाहर खेलना सेहत पर असर डाल सकता है। ऐसे में इस मैच की दिल्ली से शिफ्ट होने की पूरी संभावना है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार