मेजर लीग क्रिकेट 2023 का सातवां मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क के बीच खेला गया जिसे फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली सुपर किंग्स ने 17 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही सुपरकिंग्स ने तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है और अंक तालिका में वो पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि एमआई की तीन मैचों में ये दूसरी हार है और उनके लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो टेक्सास सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। सुपर किंग्स के लिए डेवोन कॉनवे ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा मिचेल सैंटनर ने 13 गेंदों में 27 रनों की तूफानी पारी खेली और सुपर किंग्स को 150 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Advertisement

न्यूयॉर्क के लिए ट्रेंट बोल्ट और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, जब एमआई न्यूयॉर्क की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज मोनंक पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद शायान जहांगीर और स्टीवन टेलर ने मिलकर पारी को संभाला लेकिन इनकी धीमी साझेदारी की वजह से एमआई की टीम कभी भी मूमेंटम हासिल ना कर पाई। टेलर 21 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए जबकि जहांगीर ने भी धीमी बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 41 रन बनाए।

इसके बाद एमआई को उनके स्टार बल्लेबाजों से बड़ी पारियों की उम्मीद थी लेकिन इस मैच में ये भी ना हो सका। निकोलस पूरन 15 गेंदों में 19, टिम डेविड 19 गेंदों में 24 रन और कप्तान कीरोन पोलार्ड तो पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। अगर आपके स्टार खिलाड़ी ना चलें तो आपका मैच जीतना बहुत मुश्किल होता है और इस मैच में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। एमआई की पूरी टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई और 17 रन से ये मैच हार गई। सुपरकिंग्स के लिए गेंदबाजी में डैनियल सैम्स और मोहम्मद मोहसिन ने 2-2 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार