Texas Super Kings vs MI New York, Dream 11 Team

Advertisement

मेजर लीग क्रिकेट 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क के बीच शनिवार (29 जुलाई) को ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मैच जीतेगी उसका सामना खिताबी जंग के लिए टूर्नामेंट के फाइनल में सिएटल ओर्कास के साथ होगा। बता दें कि इस टूर्नामेंट में पिछली बार जब इन दोनों ही टीमों का आमना-सामना हुआ था तब सुपर किंग्स ने एमआई को 17 रनों से हराया था।

Advertisement

इस मुकाबले में आप डेवोन कॉनवे पर दांव खेल सकते हैं। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज मेजर लीग क्रिकेट में अब तक टेक्सास सुपर किंग्स के लिए 6 इनिंग में 183 रन ठोक चुका है। पिछली बार जब सुपर किंग्स और एमआई के बीच मुकाबला खेला गया था जब कॉनवे ने 55 गेंदों पर 74 रन जड़े थे। कॉनवे 156 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं और बड़ी पारी खेल सकते हैं। ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप डेनियल सैम्स या ट्रेंट बोल्ट को चुनाव कर सकते हैं।

TSK vs MINY: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - 29 जुलाई, 2023
समय - 06:00 AM IST
वेन्यू - ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास

TSK vs MINY: Pitch Report

Advertisement

टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क के बीच यह मुकाबला ग्रैंड पेयरी स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

यहां पिछला मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला गया था जिसमें एमआई की टीम ने 20 ओवर में 141 रन बनाए थे। इसके जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम की टीम सिर्फ 125 रन ही बना सकी थी और यह मैच 16 रनों से गंवा बैठी थी।

TSK vs MINY: Where to Watch?

Advertisement

मेजर लीग क्रिकेट के मुकाबले भारत में स्पोर्ट्स 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

TSK vs MINY, Dream 11 Team

विकेटकीपर - निकोलस पूरन, डेवोन कॉनवे (कप्तान)
बल्लेबाज - डेविड मिलर, फाफ डु प्लेसिस, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस 
ऑलराउंडर - मिचेल सेंटनर, राशिद खान, डेनियल सैम्स (उपकप्तान)
गेंदबाज - ट्रेंट बोल्ट, गेराल्ड कोएत्जी

Advertisement

बैकअप - ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड

Texas Super Kings Probable Playing XI

डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कोडी चेट्टी, मिलिंद कुमार, डेविड मिलर, मिचेल सेंटनर, डेनियल सेम्स, केल्विन सैवेज, मोहम्मद मोहसिन, गेराल्ड कोएत्जी, रस्टी थेरॉन

Advertisement

MI New York Probable Playing XI

शायन जहाँगीर, मोनंक पटेल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), टिम डेविड, डेविड वीजे, राशिद खान, नोस्तुश केंजिगे, ट्रेंट बोल्ट, एहसान आदिल

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार