कोलकाता, 17 अप्रैल| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सीजन के पहले मैच में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 73 गेंदों पर 158 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

उस समय कोलकाता के कप्तान सौरव गांगुली ने मैकुलम से कहा था कि इस पारी के बाद उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। मैक्कमल का यह स्कोर अभी भी आईपीएल में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। उनसे आगे क्रिस गेल हैं जिन्होंने 175 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

मैकुलम ने केकेआर डॉट इन से कहा, "मुझे सभी प्रतिक्रियाएं अच्छे से याद नहीं हैं, लेकिन मुझे याद है कि गांगुली ने उस रात क्या कहा था।"

मैकुलम ने बताया, "दादा ने कहा था कि तुम्हारी जिंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली है। मुझे नहीं पता था कि उनका मतलब क्या है, लेकिन अगर आगे देखकर कहूं तो मैं उनसे 100 फीसदी सहमत हूं। शाहरुख खान ने कहा था कि तुम हमेशा नाइट राइडर्स के साथ रहोगे।"

पूर्व विकेटकीपर ने कहा, "मैं नाइट राइडर्स के साथ था और फिर मैं रिलीज कर दिया गया। लेकिन हमने सब कुछ अच्छे से खत्म किया था।"

मैक्कमल की नाइट राइडर्स में वापसी हुई है और वो इस सीजन कोच बनकर लौटे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार