26 मई, लंदन (CRICKETNMORE)। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच गई है। भारत की टीम ने आज पहला अभ्यास सत्र किया। अभ्यास सत्र के जाते समय शिखर धवन औऱ किंग कोहली ने टीम बस में पंजाबी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए।
Advertisement
टीम के सभी खिलाड़ी कोहली औऱ शिखर धवन के डांस को देखकर काफी खुश हो रहे थे। गौरतलब है कि विराट कोहली का आईपीएळ 2017 सत्र कोई खास का नहीं रहा था। ऐसे में कोहली अपने ऊपर से दबाव को पूरी तरह से हटाने के लिए बिल्कुल ही हल्के मुड में दिखाई दे रहे हैं।
शिखर धवन ने आईपीएल 2017 में अच्छा खेल दिखाया था ऐसे में धवन से फैन्स को चैंपियंस ट्रॉफी में खासा उम्मीद है।