The 6ixty: पावर हिटिंग के लिए जाने जाने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) ने शुक्रवार को Jamaica Tallawahs और Barbados Royals के बीच खेले गए 6ixty टूर्नामेंट के छठे मैच के दौरान मैदान पर शानदार फील्डिंग कौशल का प्रदर्शन किया। सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने गजब का शॉट खेला था जो पहली झलक में निश्चित छक्का प्रतीत हो रहा था।

Advertisement

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रेमन रीफर की गेंद पर सामने की तरफ बल्लेबाज ने गगनचुंबी शॉट खेला। छल्का तय था लेकिन, लॉन्ग-ऑन पर तैनात पॉवेल ने एकदम से हालात और जज्बात दोनों पलट दिए गेंद को सीमा रेखा पार जाने से रोकने के लिए फील्डर ने ऊंची छलांग लगाई और गेंद को सिक्स जाने से रोक लिया।

Advertisement

रॉयल्स का बल्लेबाज इस शॉट से केवल तीन रन ही बना सका। ऑन-एयर कमेंटेटर इयान बिशप और डैनी मॉरिसन को रोवमैन पॉवेल की तारीफ करते हुए भी सुना गया। वहीं अगर मैच की बात करें तो रॉयल्स की पारी 9.5 ओवरों में 121 रनों पर ऑल-आउट हो गई। 

जिसमें टेक्टर 18 गेंदों में 35 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे।जमैका की टीम ने पहले खेलते हुए एमिर जोंगो के 68 रनों की पारी के बदौलत 10 ओवर में 162 रन बनाए। जवाब में बाराबाडोस की टीम इस मुकाबले को 41 रनों से हार गई। रेमन रीफर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रीफर ने 57 रन बनाए वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट झटके।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार