अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (अईसीसी) ने कहा है कि ब्रिटेन के भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाए प्रतिबंध का भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल जून में साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement

 यह फाइनल तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किए जाएगा। भारत और न्यूजीलांड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून तक खेला जाना है।

Advertisement

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है जिसके कारण ब्रिटेन ने भारत को रेड लिस्ट में डाला है और 19 अप्रैल से भारत से यहां आने वालों यात्रियों पर रोक लगा दी है।

हालांकि आईसीसी को भरोसा है कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, "हम फिलहाल ब्रिटेन की सरकार के साथ रेड लिस्ट में आने वाले देशों के प्रभाव के बारे में चर्चा कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और अन्य सदस्य इस बारे में विचार कर रहे हैं कि महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सुरक्षित आयोजन किस तरह कराया जाए और हमें भरोसा है कि जून में दोनों टीमों के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल तय कार्यक्रम के अनुसार जून में ब्रिटेन में ही होगा।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार