दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का कहना है कि चोटिल होने के कारण बैठकर टीम के खिलाड़ियों को खेलते देखना उनके लिए कठिन था। कंधे की चोट के कारण आईपीएल 2021 के पहले चरण से बाहर रहने के बाद अय्यर 19 सिंतबर से होने वाले दूसरे चरण में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

Advertisement

अय्यर ने बयान में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे दुनिया में सबसे ऊंचा महसूस हो रहा है। यह ऐसी चीज है जिसका मैं इंतजार कर रहा था। मैं ट्रेनिंग शुरू होने से छह दिन पहले यहां आया और मैंने यूएई टीम के खिलाफ दो मैच खेले। मैं इस लय को बरकरार रखना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "वो एहसास काफी कठिन था जब मैं बैठकर टीम के खिलाड़ियों को खेलते हुए देखता था। मैं टीवी के सामने बैठकर हर मैच देखता और एहसास करता कि अगर मैं मैदान पर होता। लेकिन अब यह सब अतीत हो गया है। मुझे इन सबको भूलना है।"

26 वर्षीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर भी दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहने एक तस्वीर साझा की।

अय्यर ने कहा, "यह ऐसा है कि सांता क्लॉज मेरे कमरे में आया। मैंने ऐसे ही रिएक्ट किया। दिल्ली की जर्सी पहनना हमेशा सुखद है। मैं इसे छह वर्षों से पहन रहा हूं। हर साल वे नए आईडिया के साथ आते हैं और मैं इसमें ढलने की कोशिश करता हूं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार