BP-M vs WF-M, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड मेंस 2026 के इस मुकाबले में वेल्श फायर ने बर्मिंघम फीनिक्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजों ने फीनिक्स को 137 रन पर रोक दिया, जिसके बाद फिल सॉल्ट और जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया। 

Advertisement

द हंड्रेड मेंस 2026 का 15वां लीग मुकाबला शनिवार (1 अगस्त) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में बर्मिंघम फीनिक्स और वेल्श फायर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बर्मिंघम फीनिक्स निर्धारित 100 गेंदों में 9 विकेट खोकर 137 रन ही बना पाई।

फीनिक्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज विल स्मीड सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए और मिचेल ओवेन भी 18 रन का ही योगदान दे पाए। तीसरे नंबर पर उतरे जो क्लार्क ने कुछ देर तक पारी संभाली और 23 गेंदों में 35 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही टीम की बल्लेबाजी फिर बिखर गई।

मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाज भी बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। कुछ रन जोड़ते हुए डोनोवन फरेरा ने 21 गेंदों में 23 और स्कॉट क्यूरी ने 13 गेंदों में 17 रन की पारियां खेली। 

वेल्श फायर की ओर से गेंदबाजी में मार्को यानसेन और लॉकी फर्ग्यूसन ने  2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं क्रिस वोक्स और सैम कुक ने 1-1 विकेट हासिल किया।

138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्श फायर को फिल सॉल्ट और जो रूट ने पहले विकेट के लिए 57 गेंदों में 77 रन जोड़कर जीत की मजबूत नींव रखी। फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि जो रूट एक छोर पर डटे रहे और 40 गेंदों में नाबाद 58 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत वेल्श फायर ने 96 गेंदों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 4 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से गेंदबाजी में साकिब महमूद, मिचेल ओवेन और क्रिस वुड को ही 1-1 विकेट मिला पाया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार