13 जून। बारिश के कारण गुरुवार को यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत और न्यजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप 2019 के मैच में टॉस में देरी हुई है।

Advertisement

भारत का यह तीसरा मैच है जबकि 2015 में फाइनल खेल चुकी न्यूजीलैंड टीम ने तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है। 

Advertisement

वर्ष 1983 और 2011 की चैम्पियन भारत को दोनों मैचो में जीत मिली है। 

टूर्नामेंट में बुधवार को पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला हुआ। इसस पहले, लगातार दो मुकाबले बारिश के कारण रद्द हुए थे। 

ट्रेंट ब्रिज मैदान पर से कवर हटा लिए गए हैं और स्थानीय समयानुसार 10.30 बजे मैदान का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद फैसला हो सकेगा कि मैच कितने बजे शुरू होगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार