9 जुलाई। ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच का खेल बारिश के कारण रोक दिया गया है। मैच में जब बारिश आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 211 था।
Advertisement
रॉस टेलर 67 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
Advertisement
आपको बता दें कि भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। भुवी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और चहल ने 1-1 विकेट लेने में अबतक सफल रहे हैं।