6 सितंबर, कोलंबो (CRICKETNMORE)। भारत और श्रीलंका के बीच एक मात्र टी-20 मैच खेला जाना है। ऐसे में जहां भारत की टीम टी- 20 भी जीतकर श्रीलंकाई टीम का पूर्ण सफाया करना चाहेगी तो वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम अपनी इज्जत बचाने के लिए यह टी- 20 मैच खेलेगी। ऐसे में जानते हैं भारतीय टीम को टी- 20 में श्रीलंका के किन 2 दिग्गज से बचकर रहना होगा।  बेहद ही हॉट है इरफान पठान की वाइफ, देखकर दिल धडक जाएगा

 
Advertisement

 

Advertisement

एंजेलो मैथ्यूज
भले ही वनडे में एंजेलो मैथ्यूज कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए लेकिन टी- 20 में एंजेलो मैथ्यूज यदि अपने फॉर्म में रहे तो भारतीय गेंदबाजी की खबर आसानी के साथ ले सकते हैं। टी- 20 में एंजेलो मैथ्यूज हमेशा धमाकेदार बल्लेबाजी करते हैं। यदि एंजेलो मैथ्यूज वनडे की ही तरह कुछ समय तक बल्लेबाजी करते रहे तो इसमें कोई शक नहीं कि श्रीलंका मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर लेगा। सभी जानते हैं कि टी- 20 में मैच का पासा एक या दो ओवर में ही बदल जाता है।

इसलिए श्रीलंकाई खेमा ये दुआ कर रहा होगा कि एंजेलो मैथ्यूज आज अच्छी बल्लेबाजी करें। इंटरनेशनल टी- 20 में एंजेलो मैथ्यूज ने अबतक 68 मैच खेले हैं और 119.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 1047 रन बनाए हैं। वर्तमान श्रीलंकाई टीम में एंजेलो मैथ्यूज ही श्रीलंका के तरफ से टी- 20 में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज हैं।

 
Advertisement

 

अकिला धनंजय (श्रीलंका)
श्रीलंका के युवा स्पिनर अकिला धनंजय भारत के खिलाफ टी- 20 में अपनी फीरकी के जाल में बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं। अकिला धनंजय  ने वनडे में भारत के बल्लेबाजों को परेशान किया है। ऐसे में इस टी- 20 मैच में भारत के बल्लेबाजों को संभल कर अकिला के 4 ओवर निकालने होगें। वैसे लसिथ मलिंगा भी टी- 20 में काफी असरदार गेंदबाज साबित होते हैं।

यही कारण है कि अब तक लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका के लिए टी- 20 इंटरनेशनल में गजब की गेंदबाजी कर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। मलिंगा के नाम इस समय 92 विकेट दर्ज हैं। भारत के खिलाफ भी मलिंगा टी- 20 में अच्छी गेंदबाजी कर भारत के बल्लेबाजों को परेशान करने की भरपूर कोशिश करेगें।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार