आईपीएल 2024 सीज़न में मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार, 30 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से हार के बाद तो मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। कुछ फैंस और एक्सपर्ट्स तो ये मान चुके हैं कि इस सीजन मुंबई की टीम का सफर प्लेऑफ से पहले ही खत्म हो चुका है लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि अभी भी गणितीय रूप से मुंबई प्लेऑफ में पहुंच सकती है। 

Advertisement

लखनऊ के खिलाफ हार के बाद मुंबई की टीम केवल 3 जीत और 7 हार के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। इसके साथ ही उनका नेट रन रेट भी काफी निराशाजनक (-0.272) है लेकिन अभी भी मुंबई के पास 4 मैच बचे हुए हैं और अगर वो इन 4 मैचों को जीत जाएं और बाकी टीमों के नतीजे भी उनकी जरूरत के मुताबिक आएं तो मुंबई प्लेऑफ तक पहुंच सकती है।

Advertisement

कई लोग दस मैचों में केवल छह अंकों के साथ मुंबई के प्लेऑफ़ की संभावनाओं को कम मान सकते हैं, लेकिन अभी भी मुंबई की सांसें चल रही हैं। प्लेऑफ़ में जगह पक्की करने के लिए, मुंबई को कुल 14 अंक अर्जित करते हुए सभी चार मैच जीतने होंगे। हालांकि, ये चार मैच जीतने के बाद उन्हें ये भी दुआ करनी होगी कि बाकी टीमों के नतीजे भी उनके पक्ष में जाएं। जीतने के अलावा, एमआई को अपने नकारात्मक नेट रन रेट को भी बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। ऐसे में अब यहां से बचे चार मैचों में अगर मुंबई को एक में भी हार मिली तो उनका ये सीजन वहीं समाप्त हो जाएगा।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के बचे हुए मैच:

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई, 3 मई

मुंबई बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, 6 मई

Advertisement

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 11 मई

Also Read: Live Score

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई, 17 मई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार