28 जनवरी। विराट कोहली ने तीसरे वनडे में अपनी वनडे करियर का 49वां अर्धशतक जमा दिया है। कोहली ने ऐसा कर लिस्ट ए क्रिकेट में 100वां 50 प्लस स्कोर बनानें का कमाल कर दिखाया है।

Advertisement

इसके साथ- साथ विराट कोहली अपने पार्टनर रोहित शर्मा के साथ वनडे में कुल 16वीं दफा शतकीय साझेदारी करने का कमाल कर दिखाया है।  स्कोरकार्ड

Advertisement

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए कुल 113 रन की पार्टनरशिप की। आपको बता दें कि रोहित शर्मा 62 रन बनाकर आउट हुए हैं।

विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अब 88 अर्धशतक दर्ज हो गई है। वनडे में कोहली ने 49, टेस्ट में 20 और टी-20 इंटरनेशनल में कोहली ने 19 अर्धशतक जमाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार