18 फरवरी, जोहान्सबर्ग (CRICKETNMORE)। एक और जहां पहले टी- 20 में भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने कमाल किया तो वहीं फील्डिंग के दौरान सुरेश रैना और जसप्रीत बुमराह ने अपनी - अपनी फील्डिंग से सभी को चकित कर दिया। लाइव स्कोर

Advertisement

पहले तो सुरेश रैना ने जेपी डुमिनी का शानदार कैच लपका तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने अपनी फील्डिंग से कुछ ऐसा कर दिया जिससे कोहली भी हैरान बिना नहीं रह सके।

Advertisement

हुआ ये कि मैच के 6.1 वें ओवर में हार्दिक पांड्या की एक गेंद पर डेविड मिलर ने फाइन लेग की तरफ हवा में एक तगड़ा शॉट खेला जो सीधे बाउंड्री के पार जा रहा था। लेकिन वहीं पर फील्डिंग कर रहे जसप्रीत बुमराह ने हवा मे ंछलांग लगाकर गेंद पर पकड़कर फेंक दिया।

जिससे गेंद बाउंड्री के पार ना जा सकी। हालांकि अंपायर ने सभी को आश्चर्य करते हुए 6 रन मिलर को दे दिया लेकिन जिस अंदाज में बुमराह ने फील्डिंग का नजारा पेश किया उससे ना सिर्फ कोहली हैरान रह गए बल्कि क्रिकेट देख रहा हो दर्शक दांते तले अपनी अंगुली दबाए बिना ना रह सका। देखिए कमाल का वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार