भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टी-20 मैच मेंं इंग्लैंड को 2 विकेट से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में युवा तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाई और अंत तक नाबाद रहते हुए 72 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस 72 रनों की पारी के दौरान तिलक ने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।

Advertisement

तिलक ने विराट के भारतीय रिकॉर्ड और बिना आउट हुए टी-20I में सबसे अधिक रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके साथ ही तिलक ने बिना आउट हुए लगातार चार टी-20 इंटरनेशनल पारियों में सबसे अधिक रन बनाने वाले विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, उन्होंने चार पारियों में बिना आउट हुए अविश्वसनीय 318 रन बनाए।

Advertisement

वहीं, उनसे पहले विराट कोहली (258), संजू सैमसन (257), रोहित शर्मा (253) और शिखर धवन (252) ने लगातार चार पारियों में 300 का आंकड़ा भी नहीं छूआ था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पिछली तीन टी-20 इंटरनेशनल पारियों में 19*, 120* और 107* रन बनाए थे, जबकि उन्होंने चेपक में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 55 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए और भारत को अकेले दम पर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त दिला दी। इस तरह उन्होंने बिना आउट हुए उनके टी-20 इंटरनेशनल स्कोर को 318 रन तक पहुंचा दिया।

इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन के नाम था, जिन्होंने बिना विकेट खोए 271 रन बनाए थे। चैपमैन के बाद सर्वकालिक सूची में श्रेयस अय्यर (240), आरोन फिंच (240) और डेविड वार्नर (239) हैं। हालांकि, तिलक टी-20 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके पास सीरीज के तीसरे मैच में अपने इस रिकॉर्ड को जारी रखने का मौका होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार