भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma County Debut) फिलहाल हैम्पशायर के लिए अपना पहला काउंट क्रिकेट सीजन खेल रहे हैं औऱ उन्होंने मंगलवार (24 जून) को चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में एसेक्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ा। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए, वह पांचवें दिन 98 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरे और 239 गेंदों में अपना छठा फर्स्ट क्लास शतक पूरा किया। 

Advertisement

हालांकि तिलक शतक पूरा करने के साथ ही साउथ अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हारमर का शिकार बने। तिलक ने 241 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के जड़े।  

Advertisement

मुंबई इंडियंस (एमआई) के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के इंटरनेशनल खिलाड़ी लियाम डॉसन के साथ पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की, जिन्होंने दूसरे छोर पर अपना 18वां फर्स्ट क्लास शतक बनाया। बता दें कि तिलक ने हैदराबाद के लिए रणजी ट्रॉफी में तीन शतक लगाए हैं। वहीं एक न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए और एक पिछले साल दलीप ट्रॉफी में। 

तिलक ने 2019 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। उन्होंने अपने छह शतकों में से तीन शतक 2022 में जड़े थे। तिलक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। उन्होंने 3 पारियों में 31.8 की औसत और 138.30 की स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए थे और केवल दो अर्धशतक लगाए थे।

रच दिया इतिहास

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

काउंटी डेब्यू पर शतक के साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया। वह चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने काउंटी डेब्यू पर शतक जड़ने का कारनामा किया है। उनसे पहले अंजिक्य रहाणे, पीयूष चावला और मुरली विजय ने ही काउंटी डेब्यू पर शतक का मुकाम हासिल किया था। चावला ने 2013 में यह उपलब्धि हासिल की थी, जब उन्होंने समरसेट के लिए मिडिलसेक्स के खिलाफ़ 112 रन बनाए थे। विजय ने 2018 में यह उपलब्धि दोहराई, जब उन्होंने नॉटिंघमशायर के खिलाफ़ एसेक्स के लिए 181 गेंदों पर 100 रन बनाए। वहीं रहाणे ने हैम्पशायर के लिए खेलते हुए नॉटिंघमशायर के खिलाफ 197 गेंदों में 119 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार