BCCI ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के धाकड़ बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) और बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को बड़ी सज़ा सुनाते हुए उन पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। दरअसल, टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड को आईपीएल की अंचार संहिता का दोषी पाया गया है जिस वज़ह से उन्हें ये सजा मिली है।

Advertisement

आईपीएल ने एक आधिकारिक बयान जारी करके टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड पर लगाए गए जुर्माने की जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, 'टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। डेविड और पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।' 

Advertisement

लाइव मैच में की थी शर्मनाक हरकत

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के डगआउट से सूर्यकुमार यादव को डीआरएस लेने के लिए संकेत करते नज़र आए थे। इस पर पंजाब किंग्स के कैप्टन सैम करन ने अंपायर से शिकायत भी की थी, लेकिन तब मैदानी अंपायर ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया था।

Also Read: Live Score

हालांकि मुकाबले के बाद टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड दोनों ने ही अपनी गलती स्वीकार की जिस वजह से बीसीसीआई ने उन्हें जुर्माना लगाकर छोड़ दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई और सीएसके के बीच हुए मुकाबले के दौरान भी टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड हदें पार करते नजर आए थे। दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम टाइम आउट लेना चाहती थी लेकिन अंपायर ने उन्हें टाइम आउट देने से मना किया जिससे नाराज होकर पोलार्ड और डेविड मैदान के अंदर आकर अंपायरों से बहस करते दिखे थे। ऐसे में अगर अब पोलार्ड और डेविड ऐसी गलती हैं तो उन पर बीसीसीआई बड़ा फैसला भी ले सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार