ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा है कि वह उस पक्ष के खिलाफ नहीं खेलना चाहेंगे जो अपनी आधी आबादी के साथ भेदभाव करता है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच इस साल नवंबर में एकमात्र टेस्ट मैच होना है।

Advertisement

अफगानिस्तान की नवनिर्वाचित तालिबान सरकार द्वारा महिलाओं के क्रिकेट खेलने के विरोध की घोषणा के बाद ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की पुरुष टीमों के बीच टेस्ट को रद्द किया जाना तय माना जा रहा है।

Advertisement

गत नौ सितंबर को जारी एक बयान में, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की कि अगर महिलाओं के खेल पर तालिबान के विचारों की खबरें सच होती हैं तो वह 27 नवंबर से होबार्ट में होने वाले टेस्ट के साथ आगे बढ़ने में असमर्थ होगा।

बयान में कहा, "वैश्विक स्तर पर महिला क्रिकेट के विकास को गति देना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है। क्रिकेट के लिए हमारा दृष्टिकोण यह है कि यह सभी के लिए एक खेल है और हम हर स्तर पर महिलाओं के लिए खेल का समर्थन करते हैं।"

पेन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हम उन देशों के साथ जुड़ना चाहते हैं जो अपनी आधी आबादी से अवसर या चीजें छीन रहे हैं। यह दुख की बात है।"

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

टेस्ट कप्तान ने कहा, "हमने आईसीसी से कुछ भी नहीं सुना है। एक महीने में टी20 विश्व कप है। मुझे लगता है कि इसमें अफगानिस्तान के लिए भाग लेना असंभव है।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार