6 फरवरी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Advertisement
भारत ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से मात दी थी। वह इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी अपने विजयी क्रम को बरकरार रखना चाहेगा। स्कोरकार्ड
Advertisement
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने धमाकेदार शुरूआत की है और अबतक ये खबर लिखे जाने तक 2 विकेट पर 134 रन 12.3 ओवर में बना लिए हैं।
कीवी ओपनर बल्लेबाज खासकर टिम सेइफेर्ट तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अबतक 43 गेंद पर 84 रन बना लिए हैं। अपनी पारी में टिम सेइफेर्ट ने 6 छक्के और 7 चौके जमाए हैं। टिम सेइफेर्ट को खलील अहमद ने क्लिन बोल्ड किया।