Most Sixes In Test Cricket: न्यूजीलैंड के पुछल्ले बल्लेबाज टिम साउदी (Tim Southee Breaks Virender Sehwag Record) ने भारत के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में तूफानी पारी खेलकर धमाल मचा दिया। नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए साउदी ने 73 गेंदों में 65 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने पांच चौके और चार छक्के जड़े। 

Advertisement

साउदी के टेस्ट करियर का यह सातवां अर्धशतक है औऱ इस पारी के दौरान वह टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। साउदी के अब 103 टेस्ट की 148 पारियों में 93 छक्के हो गए हैं। वहीं सहवाग के नाम 104 टेस्ट की 180 पारियों में 92 छक्के दर्ज हैं। 
अब इस लिस्ट में बेन स्टोक्स (131), ब्रेंडन मैकुलम (107), एडम गिलक्रिस्ट (100), क्रिस गेल (98), और जैक कैलिस (97)ही उनसे आगे हैं। 

Advertisement

साउदी ने पहली पारी में रचिन रविंद्र (134 रन) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 137 रन की तूफानी साझेदारी की, जिसकी बदौलत मेहमान टीम ने विशाल बढ़त हासिल की। 

बता दें कि तीसरे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 402 रन पर ऑलआउट हुई। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 356 रन की विशाल बढ़त हासिल की।  रविंद्र और साउदी के अलावा डेवोन कॉनवे ने 91 रन की शानदार पारी खेली। 

भारत के लिए पहली पारी में रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी मे 31.2 ओवर में 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जो भारत की सरजमीं पर किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार