Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक के 16वें दिन  भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का जलवा रहा। एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है। इस ओलंपिक में अब तक भारत के 7 मेडल हो गए हैं।

Advertisement

नीरज चोपड़ा ने 87.58 मी की दूरी पर भाला फेंककर यह जीत दर्ज की है। नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों द्वारा भी ट्वीट करके इस खिलाड़ी को बधाई दी जा रही है। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, 'उनका हाथ 1.3 अरब लोगों की ताकत का प्रतिनिधित्व करता है!'

Advertisement

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने अपने पहले थ्रो में 87.03 मीटर दूर भाला फेंका था। अपने दूसरे प्रयास में तो नीरज ने कमाल ही कर दिया और पहले से भी बेहतर 87.58 मी की दूरी पर भाला फेंका। हालांकि, नीरज की तीसरी कोशिश में नाकाम रही और उन्होनें तीसरे प्रयास में उनका भाला 76.79 मी की दूरी माप सका।

मालूम हो कि ओलंपिक के इतिहास में किसी भारतीय ने अब तक ट्रैक और फील्ड एथलेटिक्स में मेडल नहीं जीता था। इससे पहले नीरज ने अपने क्‍वालिफिकेशन राउंड में  पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर का थ्रो किया था और सीधे फाइनल में पहुंचे थे। फाइनल में नीरज ने सभी खिलाड़ियों को चित कर देश का नाम रोशन किया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार