New Zealand vs England: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर एक फनी नजारा देखने को मिला। इंग्लैंड के लिए बतौर नाइट वॉटमैन उतरे स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी दूसरी ही गेंद पर क्रीज छोड़कर गेंद को छक्के के लिए भेजने की कोशिश की। गेंद हवा में टंग गई विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल और गेंदबाज स्कॉट कुग्गेलैन के लिए कैच पकड़ने का एक आसाना सा मौका था। इसके बजाय, दोनों में से कोई खिलाड़ी कैच पकड़ता दोनों एक दूसरे को ही निहारते रहे।

Advertisement

गेंद न्यूजीलैंड के दोनों खिलाड़ियों के बीच में गिरी और स्टुअर्ट ब्रॉड को जीवनदान मिल गया। इस दौरान गौर करने वाली बात ये भी थी कि इंग्लैंड ने बैजबॉल के तहत अब अपने नाइट वॉटमैन को भी डिफेंस करने की जगह अटैक करने की सलाह दी है। वरना शायद ही कभी आपने क्रिकेट इतिहास में किसी नाइटवॉचमैन को दूसरी ही गेंद पर हवाई फायर करने की कोशिश करते हुए देखा गया है।

Advertisement

मालूम हो कि कुछ वक्त पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने खुलासा किया था कि इंग्लैंड ब्रॉड को एक पारंपरिक नाइटवाचमैन की भूमिका में उपयोग करने की योजना बना रही है। लेकिन, गेंद को रोकने की जगह उन्हें अटैकिंग करने का निर्देश दिया जाएगा। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में बेन डकेट ने 84 रन की शानदार पारी खेली। 

बेन डकेट के अलावा हैरी ब्रूक ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए नील वैगनर ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 325 रन बनाकर पारी घोषित की थी। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 306 रन बनाए। Tom Blundell ने 138 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड टीम की बढ़त 98 रनों की हो गई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार