न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन लंच के समय तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड को अभी भी जीत के लिए 105 रनों की दरकार है।  नाइट वॉचमैन विलियम समरविल (36) और ओपनिंग बल्लेबाज टॉम लैथम (35) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। 

Advertisement

न्यूजीलैंड पांचवें दिन 1 विकेट के नुकसान पर 4 रन से आगे खेलने उतरी थी। समरविल और लैथम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले सत्र में 75 रन जोड़े और भारतीय गेंदबाजों के आगे कोई गलती नहीं की।
 
चौथे दिन भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी थी। पहली पारी में मिली 49 रनों की बढ़त के चलते भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए, वहीं रिद्धिमान साहा ने नाबाद 61 रन बनाए। 

चौथे दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले न्यूजीलैंड ने विल यंग के रूप में पहला विकेट गवांया था। 

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में टिम साउदी और काइल जैमीसन ने तीन-तीन और स्पिनर एजाज पटेल ने एक विकेट अपने खाते में डाला। 

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर :

भारत पहली इनिंग : 111.1 ओवर में 345/10 (श्रेयस अय्यर 105, शुभमन गिल 52, रवींद्र जडेजा 50; टिम साउदी 5/69, काइल जैमीसन 3/85)।

न्यूजीलैंड पहली इनिंग : 142.3 ओवर में 296/10, टॉम लैथम 82, विल यंग 89 पर नाबाद; अक्षर पटेल 5/62, अश्विन 3/82)।

Advertisement

भारत दूसरी इनिंग : 81 ओवर में 234/7 (रविचंद्रन अश्विन 20 नाबाद, श्रेयस अय्यर 18 नाबाद ; टिम साउदी 3/75, काइल जैमीसन 3/40)। न्यूजीलैंड दूसरी इनिंग : 35 ओवर में 79/1 (टॉम लैथम 35, विलियम सोमरविले 36; अश्विन 1/19)।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार