न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (25 जून) को खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे टॉम लैथम (Tom Latham), जिन्होंने अपने वनडे का सातवां शतक जड़ते हुए 104 गेंदों में नाबाद 145 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में लैथम ने 19 चौके (76 ) और 5 छक्के (30 रन) जड़े। यानी उन्होंने 106 रन सिर्फ 24 गेंदों में चौकों-छक्कों से ही बनाए।  

Advertisement

तोड़ा ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड 

Advertisement

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने के मामले में टॉम लैथम पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इस रोल में उनके चार शतक है। लैथम ने पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम (3 शतक) का रिकॉर्ड तोड़ा। 

बनाया खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे में सफल रन चेज में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए लैथम ने सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में उन्होंने सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा है। रजा ने इस साल ही बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी खेली थी। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और शुभमन गिल के अर्धशतकों के निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट केनुकसान पर 306 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करन उतरी न्यूजीलैंड ने 3 विकेट 88 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद लैथम ने कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 94 रन) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 221 रनों की विजयी साझेदारी की। लैथम को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार