सिडनी/नई दिल्ली, 07 जनवरी (CRICKETNMORE) । भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट टेस्ट के दूसरे दिन शेन वॉटसन के आउट होने के तरीके पर आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी टॉम मूडी ने उनकी आलोचना की है।

वॉटसन बुधवार को 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर दूसरे दिन आउट होने से कुछ देर पहले पहले वॉटसन थोड़े दबाव में दिखे और फिर मोहम्मद समी की गेंद पर एक हताशा भरा शॉट खेला और गेंद डीप मिडविकेट पर क्षेत्ररक्षण कर रहे रविचंद्रन अश्विन के हाथों में समा गई।

इसके बाद मूडी ने वॉटसन के आउट होने पर हौरानी जताते हुए कहा कि एक अनुभनी खिलाड़ी भला इतना खराब शॉट कैसे खेल सकता है।

गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से वॉटसन अपने खराब फॉर्म के कारण दबाव में था। वॉटसन ने पिछले एक साल में कोई भी टेस्ट शतक नहीं लगाया है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार