मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के बीच टक्कर के साथ आईपीएल 2017 का आगाज हो जाएगा। मजेदार बात यह है कि आईपीएल 2016 के फाइनल मुकाबले में भी इन दोनों टीमों के बीच हुई टक्कर हुई थी । जिसमें हैदराबाद बाजी मारकर चैंपियन बनी थी। इस सीजन में भी दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी। इनमें से एक टीम के पास आईपीएल में सबसे अधिक विनाशकारी बल्लेबाजी लाइन-अप है और एक के पास सबसे मजबूत गेंदबाजी यूनिट।

Advertisement

आइए जानते हैं इस मुकाबले में किन खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर

Advertisement

डेविड वॉर्नर बनाम टाइमल मिल्स

भारत के खिलाफ निराशाजनक टेस्ट सीरीज के बाद डेविड वॉर्नर अपने विस्फोटक  बल्लेबाजी के स्वरूप में वापस आने की कोशिश करेंगे। पिछले साल वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया था।  वॉर्नर अपना यह खिताब बचाना चाहेंगे लेकिन इंग्लिश तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स यह साबित करना चाहेंगे की आरसीबी ने 12 करोड़ की भारी भरकम रकम देकर उन्हें क्यों खरीदा है।

मिल्स गेंदबाजी में अपनी गजब विविधिताओं के चलते वॉर्नर और धवन को परेशान कर सकते हैं। मिल्स नई गेद से अपनी टीम को जल्द से जल्द सफलता दिलाना चाहेंगे जबकि वॉर्नर आईपीएल में उनकी अनुभवहीनता का फायदा उठाकर विस्फोटक बल्लेबाजी से रन बटोरना चाहेंगे।
 
क्रिस गेल बनाम भुवनेश्वर कुमार

Advertisement

विराट कोहली और एबी डी विलियर्स की गैरमौजूदगी में T20 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पर आरबीसी को अच्छी शुरूआत देने की जिम्मेदारी होगी।  लेकिन उन्हें पुरान प्रतिद्वंदी और आईपीएल के सुसंगत गेंदबाजों मे शुमार भुवनेश्वर कुमार का सामना करना पड़ेगा।

दोनों के बीच टक्कर आईपीएल 2013 में शुरू हुई थी, उस समय भुवनेश्वर पुणे वॉरियर्स की टीम का हिस्सा थे। इस मुकाबले में गेल ने 66 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली थी। भुवी अकेले गेंदबाज थे जिन्हों गेल की इस तूफानी पारी का डटकर सामना किया और अपने 4 ओवरों में सिर्फ 23 रन दिए।

Advertisement

आईपीएल 9 के फाइनल में भी दोनों की टक्कर देखने को मिली औऱ भुवी ने गेल को अपनी गेंदों में आसानी से रन नहीं बनाने दिए।  गेल ने 38 गेंदों में 76 रन का पारी खेली लेकिन भुवी ने फाइनल मुकाबले में 4 ओवर में सिर्फ 25 रन दिए औऱ हैदराबाद को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

शेन वॉटसन बनाम आशीष नेहरा

Advertisement

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में आईपीएल 2017 के ओपनिंग मैच में शेन वॉटसन आरसीबी की कप्तानी करेंगे। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल के पिछले 9 सीजन खेले हैं। आईपीएल में वॉटसन का सफर शानदार रहा है औऱ उन्होंने पहले सीजन में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन नेहरा अब तक बड़ी छाप नहीं छोड़ पाए हैं।
हालांकि नेहरा ने पिछले कुछ समय में टी-20 इंटरनेशनल में अपनी गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया है।  नेहरा ने पिछले सीजन मे हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया था जबकि वॉटसन बेरंग दिखाई दिए थे और उन्होंने सिर्फ 13.76 की औसत से रन बनाए थे।

पिछले कुछ समय में आईपीएल में दोनों की ज्यादा भिड़त नहीं हुई है लेकिन आज नेहरा की विकेट लेने वाली गेंदबाजी और वॉटसन की क्लीन हिटिंग के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार