शतक मारना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। शतक  जमाना और भी बड़ा हो जाता है जब बल्लेबाज आईसीसी के टूर्नामेंट में लगाने में सफल रहता है।

Advertisement

इसी क्रम में आइये आज जानते है आईसीसी टूर्नामेंटों में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम।

 
Advertisement

सौरव गांगुली- आईसीसी के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरव गांगुली सबसे आगे है। गांगुली ने आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 32 पारियों में 7 शतक लगाएं है।

सचिन तेंदुलकर- भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 58 पारियां खेली है जिसमें उन्होंने कुल 7 शतक जमाया है।

 

शिखर धवन- बाएं हाथ के भारतीय ओपनर शिखर धवन ने आईसीसी टूर्नामेंट की 20 वनडे पारियों में कुल 6 शतक लगाया है।

कुमार संगाकारा- आईसीसी मुकाबलों में श्रीलंका के पूर्व वीकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने 56 पारियों में कुल 6 शतक लगाने का कारनामा किया है।

Advertisement

रिकी पोंटिंग- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व बेहतरीन बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने आईसीसी मुक़ाबलों की 60 पारियां में बल्लेबाजी करते हुए कुल 6 शतक लगाया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार