भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 17 सितंबर से होगी, जिसमें पांच मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे मैच एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। उसके बाद अगले 4 मैच कोलकाता, इंदौर, बेंगलौर और नागपुर में खेले जाएंगे। इस सीरीज मे सबकी नजरें हिटमैन रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी, जिनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार रिकॉर्ड रहा है। आइए आपको बताते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीम इंडिया के टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने कंगारूओं के खिलाफ 71 मैचों में 44.59 की औसत से 3077 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मास्टर का बेस्ट स्कोर 175 रन रहा है। 

 

रोहित शर्मा

Advertisement

वनडे क्रिकेट में दो दोहरे शतक जड़ने वाले हिटमैन यानी रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 मैचों में 68.26 की औसत से 1297 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का बेस्ट स्कोर 209 रन रहा है।

 

एमएस धोनी

Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 43 मैचों में 41.83 की औसत से 1255 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। धोनी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेस्ट स्कोर नाबाद  139 रन रहा है।

 

विराट कोहली

Advertisement

टीम इंडिया के कप्तान और रनमशीन विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 मैचों में 55.66 की औसत से 1002 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। कंगारू टीम के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर 118 रन रहा है।

 

मोहम्मद अजहरुद्दीन

Advertisement

कलाई के जादूगर के नाम से मशहूर दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। अजहर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 मैचों में 28.28 की औसत से 990 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर 94 रन रहा है।


सौरभ शर्मा/ CRICKETNMORE

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार