कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन इस महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते फिलहाल आईपीएल का आयोजन होना मुश्किल लग रहा है। ऐसे मे हम क्रिकेट फैंस के लिए लाए हैं आईपीएल के कुछ रिकॉर्ड। आज हम आपको बताएंगे आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में।

Advertisement

क्रिस गेल

Advertisement

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड है। गेल ने आईपीएल में खेली गए 125 मैचों की 124 पारियों में 326 छक्के मारे हैं। वह अकेले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा छक्के मारे हैं।


एबी डी विलियर्स

मिस्टर 360 क्रिकेटर यानी साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। डी विलियर्स ने आईपीएल में खेले गए 154 मैचों की 142 पारियों में 212 छक्के मारे हैं।

 
Advertisement

एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान औऱ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल में खेले 190 मैचों की 170 पारियों में 209 छक्के मारे हैं। बता दें कि धोनी ने अधिकतर निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में भी बतौर भारतीय इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। 


Advertisement

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने आईपीएल में खेले गए 188 मैचों की 183 पारियों में 194 छक्के मारे हैं।  


Advertisement

सुरेश रैना

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने अब तक आईपीएल में खेले गए 193 मैचों की 189 पारियों में 194 छक्के मारे हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार