India vs Australia Test Records: भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच इस महीने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। चार टेस्ट मैच की इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली, तीसरा 1 मार्च से धर्मशाला और चौथा और आखिरी टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। आइए जानते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में। 

Advertisement

अनिल कुंबले (Anil Kumble)

Advertisement

पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। कुंबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टेस्ट मैच की 38 पारियों में 30.32 की औसत और 3.09 की इकॉनमी से 111 विकेट लिए हैं। इस दौरान कुंबले का बेस्ट प्रदर्शन 141 रन देकर 8 विकेट रहा है। 

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)

Advertisement

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 टेस्ट मैच की 35 पारियो में 29.95 की औसत और 2.94 की इकॉनमी रेट से 95 विकेट लिए हैं। इस दौरान हरभजन का बेस्ट प्रदर्शन 84 रन देकर 8 विकेट रहा है।

नाथन लियोन (Nathan Lyon)

Advertisement

नाथन लियोन ने भारत के खिलाफ 22 टेस्ट मैच की 41 पारियों में 34.75 की औसत और 3.14 की इकॉनमी से 94 विकेट लिए हैं। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 50 रन देकर 8 विकेट रहा है। लियोन भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा हैं। 

रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin)

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 टेस्ट मैच की 34 पारियों में 31.48 की औसत और 2.72 की इकॉनमी रेट से 89 विकेट चटकाए हैं।  इस दौरान अश्विन का बेस्ट प्रदर्शन 103 रन देकर 7 विकेट रहा है। अश्विन के पास आगामी सीरीज में अपने आंकड़े और बेहतरन करने का मौका होगा। 

कपिल देव (Kapil Dev)

Advertisement

पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टेस्ट मैच की 38 पारियों में 25.35 की औसत 2.53 की इकॉनमी से 89 विकेट लिए हैं। इस दौरान कपिल का बेस्ट प्रदर्शन 106 रन देकर 8 विकेट रहा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार