क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अलावा विकेटकीपर की भी अहम भूमिका होती हैं। एक विकेटकीपर किसी भी बल्लेबाज पर दबाव बनाने में गेंदबाजों की मदद करता हैं। आइये आज बात करते हैं एशिया कप में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले टॉप 5 विकेटकीपर के बारे में►

Advertisement

Advertisement

कुमार संगाकारा

श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा के नाम एशिया कप में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड हैं। संगकारा ने 24 मैचों में 27 कैच और 9 स्टम्पिंग के मदद से कुल 36 शिकार किये हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisement

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया कप में 13 मैच खेलते हुए उन्होंने कुल 24 शिकार किये हैं। इस दौरान उन्होंने 19 कैच और 5 स्टंपिंग किये हैं।

मोइन खान

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोइन खान ने एशिया कप के 14 मैचों में 12 कैच व 5 स्टंपिंग करते हुए कुल 17 शिकार किये हैं।

ब्रेंडन कुरुपू

Advertisement

श्रीलंका के विकेटकीपर ब्रेंडन कुरुपू ने एशिया कप में 9 मैचों में 12 कैच और 2 स्टंपिंग के मदद से कुल 14 बार विकेट के पीछे बल्लेबाजों को आउट किया है।

रमेश कालुवितरणा

Advertisement

इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर भी एक श्रीलंकाई विकेटकीपर मौजूद हैं। रमेश कालुवितरणा ने एशिया कप में 8 मैच खेलते हुए 9 कैच और 2 स्टंपिंग के मदद से कुल 11 शिकार किये हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार