नई दिल्ली, 15 मई (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले संस्करण में अपनी शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद को विजेता बनाने वाले डेविड वार्नर ने इस 10वें संस्करण में भी उदाहरण पेश करते हुए टीम का नेतृत्व किया और मौजूदा विजेता को प्लेऑफ में जगह दिलाई। आईपीएल का राउंड रोबिन दौर समाप्त हो चुका है और टूर्नामेंट प्लेऑफ दौर में जा पहुंचा है। वार्नर प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर औरेंज कैप के साथ जाएंगे। 

Advertisement

औरेंज कैप उसे दी जाती है जिसके सबसे ज्यादा रन होते हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप   

Advertisement

वार्नर राउंड रोबिन दौर में कुल 13 मैच खेले और 60.40 की औसत से 604 रन बनाते हुए टूर्नामेंट के अभी तक सर्वोच्च स्कोरर बने हुए हैं। उन्होंने इस आईपीएल में एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। उनकी टीम तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसे में उन्हें अभी तीन मैच खेलने का मौका और मिल सकता है। 

वहीं आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वार्नर के बाद दूसरे स्थान पर उन्हीं के जोड़ीदार शिखर धवन का नंबर आता है। धवन ने 13 मैचों में 39 की औसत से अभी तक 468 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक तीन अर्धशतक जड़े हैं। उन्हें भी तीन मैच खेलने का मौका मिल सकता है। 

Advertisement

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले कप्तान गौतम गंभीर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। गंभीर ने एक बार फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 41.27 की औसत से 454 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से चार अर्धशतकीय पारियां निकलीं। 

चौथे स्थान पर राउंड रोबिन दौर में सातवें स्थान पर रही गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना है। उन्होंने इस पूरे संस्करण में अपनी टीम के लिए 14 मैचों में 40.18 की औसत से 442 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

Advertisement

पांचवें स्थान पर काबिज राइजिंग पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ प्लेऑफ दौर में चौथे स्थान पर पहुंच सकते हैं। स्मिथ के 13 मैचों में 42 की औसत से 420 रन हैं। उन्होंने दो बार पचास का आंकड़ा पार किया है। स्मिथ ने अपनी टीम को दूसरे स्थान के साथ प्लेऑफ में जगह दिलवाई है। उनके पास रैना को पछाड़ने के लिए कम से कम दो मैचों का मौका है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार